पुलिस ने किया सोने के आभूषण और 35 हजार नकद बरामद

पुलिस ने किया सोने के आभूषण और 35 हजार नकद बरामद

दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के दुर्गापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ए-जोन फाड़ी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज चोरी कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई दुर्गापुर थाना केस संख्या 529/26, दिनांक 17 सितंबर 2026, धारा 305(a) BNS के तहत की गई। यह पूरी सफलता दुर्गापुर थाना प्रभारी मानव घोष और ए-जोन फाड़ी प्रभारी रविंद्र झा के कुशल नेतृत्व में मिली। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों को धर दबोचा।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और इन्होंने अन्य इलाकों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की जमकर सराहना की है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0